घूसकांड मामले में सीबीआई की टीम पहुंची कछौना

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : सोमवार को कस्बे में पहुंची सीबीआई की लखनऊ एसीबी ब्रांच टीम ने बैंक ऑफ़ बड़ौदा की शाखा कछौना पतसेनी में दस्तावेजों की पड़ताल की। कुछ दिनों पूर्व ही इसी शाखा के प्रबंधक समेत बैंक के बीसी संचालक व बसपा नेता सुरेश कुमार चौधरी को एक महिला द्वारा रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पूछतांछ कर सीबीआई की टीम ने दोनों को जेल भेजा था। 

बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम कमोलिया निवासिनी सीमा देवी द्वारा उक्त मामले की शिकायत पर सीबीआई टीम ने मुकदमा दर्ज करते हुए प्रकरण की जांच शुरू कर दी थी। उक्त विषय की जांच के सम्बन्ध में कस्बे की बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा पहुंची लखनऊ सीबीआई की एसीबी ब्रांच टीम ने बैंक के इंचार्ज मैनेजर वैभव से पूँछतांछ कर अभिलेखों की बारीकी से पड़ताल की। इस दौरान शिकायत कर्ता महिला सीमा भी सीबीआई टीम के साथ बैंक की शाखा में उपस्थित नजर आयी। मामले के सबंध में जानकारी करने पर सीबीआई के इंस्पेक्टर ने मीडिया से दूरी बनाये रखी।

    बैंक के कार्यकारी प्रबंधक वैभव ने बताया सीबीआई की टीम 10 मार्च को दर्ज किए मुकदमे में तथ्यों की जांच के सिलसिले में आयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button