सी डी ओ ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क कौशाम्बी : मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने बुधवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जन-जागरूकता रैली को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली कलेक्ट्रेट से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मंझनपुर तक निकाली गई।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी मंझनपुर डॉ. नीरज कुमार एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अनुपमा मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत आमजन को मच्छरों एवं विभिन्न संक्रामक रोगों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जायेगा। अधिकारियों ने बताया कि “स्वस्थ व्यवहार अपनाना है, संचारी रोगों को हराना है” थीम के तहत लोगों को मच्छरों से बचाव के लिए दरवाजों और खिड़कियों पर जाली लगवाने, मच्छरदानी का नियमित उपयोग करने, घर के आसपास पानी जमा न होने देने तथा कूलर व गमलों को सप्ताह में एक बार खाली कर सुखाने की सलाह दी जा रही है। इसके अलावा संक्रामक रोगों से बचाव हेतु नालियों की नियमित सफाई, स्वच्छ पेयजल का उपयोग, खाने से पहले साबुन से हाथ धोने, खुले में शौच न करने तथा शौचालय के नियमित उपयोग के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button