‘नितिन नवीन मेरे बॉस, मैं उनका कार्यकर्ता…’,पीएम मोदी का भावुक संबोधन

नितिन नवीन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए गए। बीजेपी मुख्यालय में पदभार ग्रहण के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा— ‘नितिन नवीन आज से मेरे बॉस हैं, मैं उनका कार्यकर्ता हूं।’”

हाइलाइट्स :

  • नितिन नवीन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभाला
  • पीएम मोदी ने नितिन नवीन को बताया अपना ‘बॉस’
  • बीजेपी की लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया का हुआ समापन
  • पार्टी के शून्य से शिखर तक के सफर का उल्लेख
  • जेपी नड्डा के कार्यकाल की भी पीएम मोदी ने सराहना की

नई दिल्ली।  नितिन नवीन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। मंगलवार को नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नितिन नवीन ने औपचारिक रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नितिन नवीन को बधाई दी और उन्हें दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल का नेतृत्व संभालने के लिए शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा की संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह लोकतांत्रिक रही है और इसका विधिवत समापन आज हुआ है।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “नितिन नवीन आज से मेरे बॉस हैं और मैं उनका कार्यकर्ता हूं।”

प्रधानमंत्री के इस बयान पर सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जोरदार तालियों के साथ स्वागत किया।

बीजेपी का ‘शून्य से शिखर’ तक का सफर

पीएम मोदी ने भाजपा के ऐतिहासिक सफर को याद करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में पार्टी ने शून्य से शिखर तक की यात्रा तय की।

उन्होंने कहा कि वेंकैया नायडू और नितिन गडकरी ने संगठन विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, वहीं राजनाथ सिंह के नेतृत्व में भाजपा ने पहली बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि अमित शाह के नेतृत्व में पार्टी दूसरी बार सत्ता में आई और जेपी नड्डा के कार्यकाल में भाजपा ने पंचायत से संसद तक अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

 ऐतिहासिक अवसरों का उल्लेख

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में बीते डेढ़ वर्षों में मनाए गए ऐतिहासिक अवसरों का भी जिक्र किया। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती, अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने को भाजपा के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।

देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी हलचलों और विशेष राजनीतिक विश्लेषण के लिए हमारे साथ बने रहें।

विशेष संवाददाता – मनोज शुक्ल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button