भाजपा दफ्तर के बाहर ग्रेनेड हमला, CCTV में कैद वारदात

चंडीगढ़ में BJP कार्यालय के बाहर जोरदार ग्रेनेड धमाका

"चंडीगढ़ सेक्टर-37 में पंजाब बीजेपी दफ्तर के बाहर ग्रेनेड ब्लास्ट. सीसीटीवी में हमलावर कैद, एनआईए समेत कई जांच में पूछताछ। श्रमिक संगठन ने ली जिम्मेदारी ली।"

चंडीगढ़ BJP कार्यालय धमाका: चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर बुधवार शाम करीब 4:48 बजे हुए ग्रेनेड हमले ने पूरे शहर में दहशत फैला दी। धमाका इतना तेज था कि बाहर खड़ी कार के शीशे टूट गए और एक एक्टिवा स्कूटर क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास की दीवारों पर 50 से अधिक स्थानों पर छर्रों के निशान मिले हैं।

घटना के तुरंत बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। जांच में National Investigation Agency, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड और क्राइम ब्रांच को शामिल किया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमले की जिम्मेदारी Babbar Khalsa International ने ली है, हालांकि सुरक्षा एजेंसियां इसकी पुष्टि कर रही हैं।

CCTV और वीडियो से बड़ा खुलासा

घटना के बाद एक 10 सेकंड का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स गले में भगवा रंग का परना डाले ग्रेनेड की पिन निकालकर भाजपा कार्यालय की ओर फेंकता नजर आ रहा है। यह पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई है।

सीसीटीवी फुटेज में दो हमलावर मोटरसाइकिल पर आते और वारदात को अंजाम देकर फरार होते दिखाई दिए हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी सेक्टर-37/38 रोड से मोहाली की ओर भागे।

हमले के पीछे साजिश की आशंका

जांच एजेंसियों के अनुसार, हमले में इस्तेमाल हैंड ग्रेनेड पहले भी पंजाब और जम्मू-कश्मीर में बरामद खेप से मिलता-जुलता है। सुरक्षा एजेंसियां इसे सीमा पार से भेजी गई साजिश से जोड़कर देख रही हैं।

सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और आतंकी संगठनों के नेटवर्क के जरिए इस तरह के हथियार भारत में पहुंचाए जा रहे हैं।

राजनीतिक प्रतिक्रिया

घटना पर Bhagwant Mann ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस मामले को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए और सुरक्षा एजेंसियां पूरी गंभीरता से जांच करें।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

इस हमले के बाद पूरे पंजाब और चंडीगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। संदिग्धों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है और सीमावर्ती क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक, मनोरंजन और खेल और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button