सम्मान पाकर गदगद हुए छात्र-छात्राएं, आदर्श जीवन जीने का लिए संकल्प

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : विकास खण्ड के अंतर्गत ग्रामसभा कामीपुर के मुख्यमंत्री अभ्युदय स्कूल में सत्र 2025-26 में वार्षिकोत्सव परीक्षाफल वितरण एवं विद्यालय की अंतिम कक्षा उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों के विदाई समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया।   

           कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से हुआ, जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर मेधावी छात्रों के प्रोत्साहन हेतु पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार शुक्ला द्वारा प्रत्येक कक्षा के टॉप-3 छात्र-छात्राओं को मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा, सत्र के सर्वाधिक उपस्थित छात्र, आज्ञाकारी छात्र और अनुशासित विद्यार्थी को भी मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। विद्यालय ने खेल जगत में जनपद स्तर तक नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों, राष्ट्रीय विज्ञान क्विज के विजेताओं और राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृति परीक्षा में चयनित तीनों प्रतिभावान विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया। विद्यालय परिवार ने अपनी रसोईया टीम को भी वस्त्र भेंट कर उनके योगदान को सराहा। समारोह के अंत में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशियां बांटी और कक्षा आठ के छात्रों को भावभीनी विदाई दी। 

            कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार शुक्ला सहायक अध्यापक प्रशांत मिश्रा रोली देवी नेहा वर्मा सरोजकांत तथा समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button