हनुमान जयंती पर आयोजित हुआ भव्य हनुमान चालीसा पाठ 

श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : कस्बे के श्री बजरंग बली मन्दिर चौहट्टा मोहिउद्दीनपुर श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर पूर्व सभासद अनुराग मिश्र ने हवन पूजन और हनुमान चालीसा कार्यक्रम का आयोजन किया। गुरुवार को शाम को आचार्य रवि दीक्षित ने विधि विधान से पूजन हवन पूजन और आरती करवायी।

ऐसे में हनुमान मन्दिर बादा टोला में विनय द्विवेदी ने भी हनुमान चालीसा व आरती का आयोजन किया। इस दौरान संतोष शुक्ला,अनिल मिश्र, प्रेमशील पाण्डेय, वीरेन्द्र मिश्र, गौरव मिश्रा,कप्तान सिंह, रावेन्द्र, संतोष मिश्र, छोटू, शिवम, दिवाकर, राजेश,रामू, नीलेश मिश्र, सरवन, कमलेश सहित तमाम लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button