पिहानी ग्राम लेहना पुलिस ने चलाया मिशन शक्ति अभियान

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : पिहानी विकासखंड ग्राम लेहना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 और एंटी रोमियो अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया गया।

यह अभियान पिहानी विकासखंड के ग्राम पंचायत लेहना में एक चौपाल लगाकर आयोजित किया गया। पुलिसकर्मियों ने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं से सीधा संवाद स्थापित किया।

चौपाल में सरकार द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 1076, 1098, 112 और 1930 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं और बालिकाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही उपयोगी सरकारी योजनाओं से भी अवगत कराया गया। जागरूकता बढ़ाने के लिए संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए।

अभियान के तहत साइबर अपराधों और उनसे बचाव के तरीकों पर भी चर्चा की गई। उपस्थित लोगों को साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए आवश्यक सतर्कता बरतने के बारे में बताया गया।

इस जागरूकता कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल माधुरी चौहान कांस्टेबल सपना हेड कांस्टेबल भगत सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button