“नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून 2026 से उड़ान सेवाएं शुरू होंगी। पहली फ्लाइट IndiGo एयरलाइंस की होगी। जल्द टाइम टेबल, गंतव्य और अन्य सेवाओं की घोषणा होगी।“
ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हवाई सेवाएं 15 जून 2026 से शुरू होने जा रही हैं। लंबे इंतजार के बाद अब यात्रियों का नोएडा एयरपोर्ट से सफर का सपना पूरा होगा। एयरपोर्ट से पहली उड़ान IndiGo संचालित करेगी।
पहली उड़ान को लेकर कयास खत्म
काफी समय से यह चर्चा थी कि एयरपोर्ट से पहली उड़ान कौन सी एयरलाइन भरेगी। अब इस पर विराम लग गया है और इंडिगो को पहला ऑपरेटर चुना गया है। उड़ान किस शहर के लिए होगी और उसका समय क्या होगा, इसकी घोषणा जल्द की जाएगी।
28 मार्च को हुआ था उद्घाटन
नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च 2026 को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। इसके बाद घरेलू और कार्गो सेवाओं के शीघ्र शुरू होने की संभावना जताई जा रही थी।
सुरक्षा मंजूरी के बाद संचालन शुरू
एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो से एयरपोर्ट सुरक्षा कार्यक्रम (ASP) की मंजूरी मिलने के बाद वाणिज्यिक उड़ानों के संचालन का रास्ता साफ हुआ है।
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा ढांचा, तकनीकी प्रणालियां और संचालन प्रक्रियाएं नियामकीय मानकों के अनुरूप पूरी कर ली गई हैं।
जल्द जुड़ेंगी अन्य एयरलाइंस
इंडिगो के बाद Akasa Air और Air India Express भी यहां से अपनी सेवाएं शुरू कर सकती हैं।
जल्द जारी होगी टाइम टेबल
एयरपोर्ट प्रशासन जल्द ही उड़ानों की समय सारणी, गंतव्य शहरों, टिकट बुकिंग और यात्री सुविधाओं की विस्तृत जानकारी जारी करेगा।
पर्यटन, व्यापार और निवेश को मिलेगा बढ़ावा
नोएडा एयरपोर्ट को आधुनिक टर्मिनल, बेहतर आधारभूत संरचना, तेज संचालन और मजबूत मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी के साथ विकसित किया गया है।
इसके शुरू होने से दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में क्षेत्रीय संपर्क मजबूत होगा। साथ ही पर्यटन, व्यापार, लॉजिस्टिक्स और निवेश के नए अवसर खुलेंगे।
उत्तर भारत का नया बड़ा एयर गेटवे
विशेषज्ञों का मानना है कि जेवर स्थित यह एयरपोर्ट आने वाले समय में उत्तर भारत के प्रमुख एविएशन हब के रूप में उभर सकता है और दिल्ली एयरपोर्ट पर दबाव कम करने में मदद करेगा।
“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक, मनोरंजन और खेल और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”









