सीतापुर समेत कई जिलों की महिला नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, अजय राय ने दिलाई सदस्यता

सीतापुर, बरेली, कानपुर नगर और अमरोहा की नेताओं को अजय राय ने दिलाई सदस्यता, बोले- कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ रही जनता

Ajay Rai ने सीतापुर, बरेली, कानपुर नगर और अमरोहा की कई महिला नेताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। पार्टी में शामिल होने वालों में सुनीता रावत, रोशनी गुप्ता, समीक्षा गौतम और ज्योति भारती शामिल रहीं।

लखनऊ। Ajai Rai ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीतापुर सहित बरेली, कानपुर नगर और अमरोहा की कई महिला नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

कांग्रेस में शामिल होने वालों में मजदूर किसान मंच की प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता रावत, जागरूक नागरिक मंच की प्रदेश अध्यक्ष रोशनी गुप्ता, लोक गायिका समीक्षा गौतम, महिला नेत्री ज्योति भारती, मनरेगा मजदूर नेता मीना सचान और रामदेवी प्रमुख रहीं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सभी नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों, भाईचारे और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार लोग कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ रहे हैं और पार्टी को मजबूती मिल रही है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं, मजदूरों, किसानों और वंचित वर्गों की आवाज को कांग्रेस लगातार उठाती रही है। आने वाले समय में पार्टी जनसरोकारों के मुद्दों को लेकर और मजबूती से संघर्ष करेगी।

कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। पार्टी नेताओं ने इसे संगठन विस्तार और आगामी चुनावों की रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण कदम बताया।

“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक, मनोरंजन और खेल और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button