पूर्वांचल अब यूपी के विकास का उभरता केंद्र बन रहा है : नितिन अग्रवाल

वाराणसी में बिजनेस स्टैंडर्ड के ‘उभरता पूर्वांचल’ कॉन्क्लेव में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूर्वांचल उत्तर प्रदेश के विकास का नया केंद्र बनकर उभर रहा है।

वाराणसी। बिजनेस स्टैंडर्ड द्वारा आयोजित उद्यमी महासम्मेलन ‘उभरता पूर्वांचल’ कॉन्क्लेव में उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी एवं मद्य निषेध राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने सहभागिता करते हुए पूर्वांचल के विकास और निवेश संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूर्वांचल अब केवल एक भौगोलिक क्षेत्र नहीं रह गया है, बल्कि उत्तर प्रदेश के आर्थिक, औद्योगिक और सामाजिक विकास का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभर रहा है।

मंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में पूर्वांचल में बुनियादी ढांचे के विकास ने नई गति पकड़ी है। एक्सप्रेस-वे, औद्योगिक कॉरिडोर, पर्यटन परियोजनाओं, शिक्षा संस्थानों और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार ने इस क्षेत्र को नई पहचान दिलाई है।

उन्होंने कहा कि पूर्वांचल आज निवेश, उद्योग और रोजगार के नए अवसरों का केंद्र बन रहा है, जिसका सीधा लाभ क्षेत्र के युवाओं और उद्यमियों को मिल रहा है। सरकार की विभिन्न नीतियां और योजनाएं इस क्षेत्र को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

नितिन अग्रवाल ने कहा कि पूर्वांचल उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है और आने वाले वर्षों में यह क्षेत्र राज्य की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक, मनोरंजन और खेल और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button