
राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : चित्रकला को विकसित करें और व्यवसाय का विकल्प बनाएं कला को कौशल के रूप में लें और कला-कौशल को करियर बनाएं और एक सफल व्यवसायी बनें उक्त उद्गार मुख्य अतिथि संजय अवस्थी समाजसेवी ने कला विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए उन्होेंने कला-कौशल को करियर के विकल्प के रूप में अपनाने को कहा
श्री अवस्थी ने कहा आज यहां सम्मानित व्यवसायियों मधु गुप्ता, पंकज गुप्ता और संजीव कुमार गुप्ता ने अपने जीवन में सदैव निरन्तरता बनाए रखी उन्होंने संघर्ष व परिश्रम किया और जीवन में कभी हार नहीं मानी और निरन्तर आगे बढ़ते रहे और सफल व्यवसायी बनें इसी तरह आप लोग भी एक दिन सफल व्यवसायी बनेंगे श्री अवस्थी ने व्यवसायियों के सम्मान को अथक परिश्रम का सम्मान बताया
श्री अवस्थी ने कहा कि कला विद्यार्थियों को व्यवसायिक दृष्टिकोण रखकर अध्ययन करना चाहिए ताकि आगे चलकर कला कौशल को व्यवसाय में बदला जा सके
श्री अवस्थी ने स्वच्छ भारत हरित भारत पर अधिक से अधिक प्रतियोगिताएं किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि बच्चों को अधिक से अधिक जागरूक किया जा सके
मुख्य अतिथि संजय अवस्थी ने प्रतिभाशाली बच्चों को प्रकाश आर्ट गैलरी द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में पुरस्कृत किया
श्री अवस्थी ने कक्षा 6 से 10 तक के वर्ग में “हरित भारत स्वच्छ भारत” विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार आद्या द्वितीय पुरस्कार इर्तिका और तृतीय पुरस्कार सोहाली को प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया इसी प्रकार कक्षा 1 से 5 तक के वर्ग में प्रथम पुरस्कार अवनी द्वितीय पुरस्कार काव्या व अप्सरा को संयुक्त रूप से तथा तृतीय पुरस्कार श्रेष्ठा को प्रदान किया महिमा गुप्ता को विशिष्ट-पुरस्कार ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ और वैष्णवी गुप्ता को विशेष-पुरस्कार प्रदान किया गया इस अवसर पर संजीव कुमार गुप्ता, मधु गुप्ता, पंकज गुप्ता व्यवसायियों को सम्मानित किया गया
इस अवसर पर प्रमुख रूप से इशिका गुप्ता, अभिलाष, मयंक, श्याम वाजपेयी व प्रतियोगिता आयोजक प्रकाश चंद्र उपस्थित रहे




