सी.एम.एस. की मेधावी छात्राएं बनीं ब्रेनज़ल जोनल फेस्ट 2025 की चैंपियन

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ : सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैंपस) की प्रतिभाशाली छात्राएं आरवी कटियार, ताराबी श्रीवास्तव और आरव कटियार ने ब्रेनज़ल जोनल फेस्ट–2025 में चैंपियन ट्रॉफी जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इस प्रतिष्ठित अंतर-विद्यालयी प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रों ने अपने उत्कृष्ट ज्ञान और बहुआयामी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए एकेडेमिक्स, मेंटल मैथ्स, लॉजिकल एक्टिविटी समेत विविध विषयों में शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कई विद्यालयों के बीच सी.एम.एस. की टीम ने श्रेष्ठता साबित करते हुए चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। संस्था की संस्थापक-निदेशिका डॉ. भारती गांधी ने छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सी.एम.एस. के हेड ऑफ कम्युनिकेशन ऋचा खुल्ला ने बताया कि प्रतियोगिता में बच्चों ने टीम वर्क, तार्किक सोच, संप्रेषण क्षमता और रचनात्मकता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं और उन्हें वैश्विक मंच के लिए तैयार करती हैं।

विद्यालय के प्रिंसिपल ए.पी. शर्मा ने भी छात्राओं की सफलता को विद्यालय की शिक्षण पद्धति और बच्चों की मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल विद्यालय की नहीं बल्कि लखनऊ के शैक्षिक गौरव का प्रतीक है।

सचमुच, सी.एम.एस. की होनहार छात्राओं ने साबित कर दिखाया कि लगन, मेहनत और मार्गदर्शन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button