सरकारी योजनाओं के जरिए स्थापित करें मत्स्य रोजगार:- डॉ मुनीश कुमार

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क  हरदोई: प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर 9 दिवसीय कार्यक्रम में मत्स्य विभाग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन गांधी भवन के ग्राउंड में आयोजित किया गया। मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक मत्स्य डॉ मुनीश कुमार ने लाभार्थियों को विभाग में संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी। कहा कि सरकार की प्रधानमन्त्री मत्स्य सम्पदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना, सघन मत्स्य पालन योजना एरेशन सिस्टम की स्थापना, मत्स्य पालक कल्याण कोष, सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना आदि के माध्यम से आप जनपद मे मत्स्य व्यवसाय की गतिविधियों मे कार्य कर सकते है। सहायक निदेशक मत्स्य डॉ मुनीश कुमार ने बताया कि आज ग्राम समाज के तालाब के पट्टा धारको एवं अन्य मत्स्य किसानों के कैम्प मे सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना मे 59 लाभार्थियों क़ो 5-5 लाख रुपये तक का निशुल्क बीमा, केंद्र सरकार के द्वारा आने बाली योजनाओं के डाटाबेस पोर्टल पर 32  एवं मत्स्य किसान क्रेडिट क्रेडिट मे 22 लाभर्थियों के आवेदन कराये गये है अन्य लाभार्थियों के दस्तावेज पूर्ण ना होने की बजह से उनके दस्ताबेज पूर्ण होने पर कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य मे बुलाते हुये आवेदन करा दिए जायेंगे। आज इस मौके पर मत्स्य विभाग द्वारा कुल 113 लोगों क़ो मत्स्य विभाग की योजनाओं के द्वारा लाभान्वित किया गया है। इस अवसर पर प्रभारी लीड बैंक मैनेजर रवि जी, सहायक निदेशक मत्स्य डॉ मुनीश कुमार, प्रभारी प्रबंधक दुग्ध संघ एवं प्रभारी सीएचसी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button