इक्का ट्रेलर पर अमिताभ बच्चन का रिएक्शन, बोले- बहुत बढ़िया, पूरी टीम को शुभकामनाएं

सनी देओल और अक्षय खन्ना स्टारर कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘इक्का’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अमिताभ बच्चन और सुभाष घई ने ट्रेलर की जमकर तारीफ की है। फिल्म 10 जुलाई 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

मुंबई। सनी देओल और अक्षय खन्ना की बहुप्रतीक्षित कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘इक्का’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया और फिल्म जगत में चर्चा का विषय बन गया है। दमदार डायलॉग, भावनात्मक टकराव और कोर्टरूम के रोमांचक दृश्यों से भरपूर इस ट्रेलर ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

फिल्म में अक्षय खन्ना शौर्यमान गौर के किरदार में दिखाई दे रहे हैं, जिन पर एक युवती की हत्या का आरोप है। अपने बचाव के लिए वह मशहूर वकील अर्जुन मेहरा यानी सनी देओल की मदद लेते हैं। दोनों के बीच पुराना रिश्ता कहानी को और दिलचस्प बनाता है, क्योंकि अर्जुन को अपने निजी द्वंद्व के बावजूद यह केस लड़ना पड़ता है।

ट्रेलर में दिखी कोर्टरूम की जबरदस्त जंग

ट्रेलर में सनी देओल और अक्षय खन्ना के बीच तीखी बहस, भावनात्मक टकराव और रहस्य से भरी कहानी की झलक देखने को मिलती है। कोर्टरूम के अंदर और बाहर दोनों किरदारों के बीच का तनाव फिल्म की कहानी को और रोमांचक बनाता है।

अमिताभ बच्चन ने की तारीफ

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने फिल्म का ट्रेलर साझा करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि ट्रेलर बेहद अच्छा लग रहा है और फिल्म की पूरी टीम को उनकी ओर से शुभकामनाएं।

सुभाष घई ने बताया प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

दिग्गज फिल्म निर्माता सुभाष घई ने भी फिल्म के ट्रेलर की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि सिनेमा का असली उद्देश्य दर्शकों पर प्रभाव छोड़ना होता है और ‘इक्का’ का ट्रेलर इस कसौटी पर पूरी तरह खरा उतरता है।

उन्होंने निर्देशक सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा और लेखक सपना मल्होत्रा की भी तारीफ करते हुए कहा कि सनी देओल और अक्षय खन्ना का अभिनय सराहनीय है और यह फिल्म दर्शकों को बांधे रखने में सफल होगी।

कब रिलीज होगी ‘इक्का’?

कोर्टरूम ड्रामा और थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों के लिए अच्छी खबर यह है कि ‘इक्का’ 10 जुलाई 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। ट्रेलर को मिले सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद फिल्म से दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक, मनोरंजन और खेल और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button