वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण, पीड़ित महिलाओं को शीघ्र सहायता के निर्देश

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क रायबरेली : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश राजकुमार सिंह के निर्देश पर अपर जिला जज/सचिव अनुपम शौर्य ने वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान बाल संरक्षण अधिकारी वीरेंद्र पाल भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान वन स्टॉप सेंटर मैनेजर आस्था ज्योति ने महिलाओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। अपर जिला जज/सचिव ने निर्देश दिया कि यदि किसी पीड़िता की ओर से कोई आवेदन प्राप्त हो, तो उसे तुरंत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजा जाए। साथ ही, नवागंतुक पीड़िताओं को विधिक, चिकित्सकीय, मानसिक सहायता एवं दैनिक आवश्यक वस्तुएं नियमानुसार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर काउंसलर श्रद्धा सिंह, केसवर्कर अर्चना सिन्हा, कंप्यूटर ऑपरेटर साधना श्रीवास्तव और पराविधिक स्वयंसेवक पवन कुमार श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button