ईरानी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को भेजा निमंत्रण, खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने का अनुरोध

ईरान के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने का निमंत्रण भेजा है। जानिए 5 से 9 जुलाई तक होने वाले कार्यक्रमों और भारत-ईरान संबंधों पर इसका असर।

नई दिल्ली। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण भेजा है। कूटनीतिक सूत्रों के अनुसार अंतिम संस्कार और श्रद्धांजलि कार्यक्रम अगले महीने 5 से 9 जुलाई के बीच आयोजित किए जाएंगे।

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह निमंत्रण स्वयं राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान की ओर से भेजा गया है। हालांकि, इस संबंध में भारत सरकार या नई दिल्ली की ओर से अभी तक किसी आधिकारिक पुष्टि या कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

ईरान के तीन दशकों तक सर्वोच्च नेता रहे अयातुल्ला अली खामेनेई का निधन 28 फरवरी को हुआ था। उनके निधन के बाद यह पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय श्रद्धांजलि समारोह होगा, जिसमें दुनिया के कई देशों के शीर्ष नेताओं और प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, 5, 6 और 7 जुलाई को तेहरान और कोम में विशेष धार्मिक एवं सरकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जबकि अंतिम श्रद्धांजलि समारोह 9 जुलाई को मशहद में संपन्न होगा।

कूटनीतिक जानकारों का मानना है कि भारत और ईरान के बीच लंबे समय से मजबूत रणनीतिक और आर्थिक संबंध रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संभावित उपस्थिति पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भी नजर रहेगी। हालांकि अंतिम निर्णय भारत सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक, मनोरंजन और खेल और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button