जनगणना-2027: पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर ने की स्व-गणना

महानगर स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय में ऑनलाइन भरी जानकारी, नागरिकों से भी प्रक्रिया में शामिल होने की अपील

पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने जनगणना-2027 के तहत Self Enumeration प्रक्रिया में भाग लेते हुए se.census.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन जानकारी दर्ज कर फॉर्म सबमिट किया। डिजिटल जनगणना को बढ़ावा देने की पहल।

लखनऊ। जनगणना-2027 के अंतर्गत शुरू हुई स्व-गणना प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को महानगर स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय में पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर ने अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर फार्म जमा किया।

पुलिस आयुक्त ने जनगणना के आधिकारिक पोर्टल पर आवश्यक विवरण भरते हुए स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को भी डिजिटल माध्यम से जनगणना प्रक्रिया में भाग लेने के लिए जागरूक किया गया।

जनगणना-2027 के तहत सात मई से देशभर में स्व-गणना की सुविधा शुरू की गई है। इसके माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। सरकार का उद्देश्य जनगणना प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाना है।

अधिकारियों के अनुसार डिजिटल व्यवस्था लागू होने से लोगों को घर बैठे सुविधा मिलेगी और आंकड़ों का संकलन भी तेजी से किया जा सकेगा।

पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर ने नागरिकों से अपील की कि वे जनगणना-2027 की स्व-गणना प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लें और ऑनलाइन माध्यम का उपयोग करें, ताकि सही और सटीक जानकारी समय पर उपलब्ध हो सके।

“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक, मनोरंजन और खेल और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button