21 लाख की मोबाइल रिकवरी! पुलिस ने चोरों के सपनों पर फेरा पानी

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क  लखनऊ : पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पूर्वी ज़ोन की सर्विलांस सेल ने एक जबरदस्त अभियान चलाते हुए 101 गुमशुदा और चोरी के महंगे स्मार्टफोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 21 लाख रुपए है। यह मोबाइल फोन यूपी के अलावा अन्य राज्यों से भी बरामद किए गए हैं।

क्या है मामला?
शहर भर में मोबाइल चोरी और गुमशुदगी की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए पुलिस कमिश्नर लखनऊ के आदेश पर विशेष अभियान शुरू किया गया। सीडीआर और तकनीकी विश्लेषण की मदद से सर्विलांस सेल ने अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन ट्रैक किए और एक-एक कर बरामदगी शुरू की।

इन मोबाइलों में कई ऐसे महंगे स्मार्टफोन भी थे, जिनका ट्रैक तक मिलना मुश्किल था। मगर पुलिस की सटीक रणनीति और तकनीकी दक्षता के चलते यह मुमकिन हो सका।

खुश हो गए असली मालिक:
जब पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल उनके असली मालिकों को लौटाए, तो लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कई लोगों को तो उम्मीद ही नहीं थी कि उनका खोया मोबाइल दोबारा मिलेगा।

मोबाइल की कुल कीमत:
📱 101 मोबाइल फोन, कुल अनुमानित मूल्य ₹21,00,000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button