लगातार तीन जीत दर्ज कर निर्मल हॉस्पिटल ने सेमीफाइनल में सुनिश्चित की जगह

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क रायबरेली : विकास कंस्ट्रक्शन कंपनी व यूथ स्पोर्ट्स अकादमी द्वारा आयोजित रायबरेली प्रीमियर लीग टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दसवें दिन आज दो मैच खेले गए। पहला मैच समर्पण हॉस्पिटल बनाम निर्मल हास्पिटल के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर समर्पण हॉस्पिटल ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित ओवरों के मैच में पहले खेलकर के अर्जित (18) रनों की सहायता से 9 विकेट खोकर 66 रन बनाए। शिवम ने दो विकेट झटके लक्ष्य का पीछा करने उतरी निर्मल हॉस्पिटल की टीम ने निर्धारित लक्ष्य महज 6 ओवरों मे  सत्यम के 53 नाबाद के बदौलत हासिल कर लिया। सत्यम को मैन ऑफ द मैच घोषित कियागया। दूसरा मैच सुविधा डायग्नोस्टिक बनाम फिनटेक लायंस के मध्य खेला गया टॉस जीतकर सुविधा डायग्नोस्टिक की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
दिवेश ने 27 रनों की बदौलत 7 विकेट खोकर 101 रन बनाए। फिनटेक लायंस की ओर से गेंदबाजी में हिमांशु ने 4 ओवर में 17 रन खर्च कर 2  विकेट लिए।  लक्ष्य का पीछा करने उतरी फिनटेक लायंस की टीम ने निर्धारित लक्ष्य 17.4 ओवर में 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया। सुविधा डायग्नोस्टिक की ओर से सुमित ने 9 रन खर्च कर 2 विकेट लिए।
यूथ स्पोर्ट्स एकेडमी के सचिव सिविल रावत ने बताया कि कल का पहला मैच सुविधा डायग्नोस्टिक बनाम सिक्का स्पोर्ट्स क्लब व दूसरा मैच फिंटेक लाइंस व निर्मल हॉस्पिटल के बीच खेला जाएगा। दूसरे मैच के मैन ऑफ़ द मैच अजीत कुमार यादव रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button