अब तो मोदी की नसों में लहू नहीं, गर्म सिंदूर बह रहा,

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क
बीकानेर के देशनोक में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए, पीएम नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि पाकिस्तान एक बात भूल गया, अब मां भारती का सेवक, मोदी, यहां सीना तन कर खड़ा है। मोदी का दिमाग ठंडा है लेकिन लहू गरम होता है। मोदी की नसों में, लहू नहीं, गरम सिन्दूर बह रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कभी भी भारत से सीधी लड़ाई में जीत नहीं सकता। इसलिए वो आतंकवाद को भारत के खिलाफ हथियार के तौर पर इस्तेमाल करता है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद दशकों तक ये चलता रहा। पाकिस्तान ने आतंकवाद फैलाया, मासूम लोगों को मारा और आतंक का माहौल बनाया। लेकिन, पाकिस्तान एक बात भूल गया, अब भारत माता का सेवक मोदी गर्व से यहां खड़ा है। मोदी का दिमाग ठंडा है, लेकिन खून गर्म है। मोदी की रगों में खून नहीं, बल्कि गर्म सिंदूर बहता है। उन्होंने कहा कि अब भारत ने दो टूक साफ कर दिया है… हर आतंकी हमले की पाकिस्तान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। और ये कीमत…पाकिस्तान की सेना चुकाएगी… पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चुकाएगी।
मोदी ने कहा कि अब पाकिस्तान के साथ न ट्रेड होगा और न टॉक। अगर बात होगी तो सिर्फ पीओके की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने अगर आतंकियों को एक्सपोर्ट करना जारी रखा… तो उसको पाई-पाई के लिए मोहताज होना होगा। पाकिस्तान को भारत के हक का पानी नहीं मिलेगा। भारतीयों के खून से खेलना… पाकिस्तान को अब महंगा पड़ेगा। ये भारत का संकल्प है और दुनिया की कोई ताकत हमें इस संकल्प से डिगा नहीं सकती हैं।
मोदी ने कहा कि राजस्थान की ये वीर धरा हमें सिखाती है कि देश और देशवासियों से बड़ा और कुछ नहीं है। 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने धर्म पूछकर हमारी बहनों की मांग का सिंदूर उजाड़ दिया था। वो गोलियां पहलगाम में चली थी, लेकिन उन गोलियों से 140 करोड़ देशवासियों के सीना छलनी हुआ था। इसके बाद हर देशवासी ने एकजुट होकर संकल्प लिया था कि आतंकवादियों को मिट्टी में मिला देंगे। उन्हें कल्पना से भी बड़ी सजा देंगे। आज आपके आशीर्वाद से, देश की सेना के शौर्य से, हम सब उस प्रण पर खरे उतरे हैं। हमारी सरकार ने तीनों सेनाओं को खुली छूट दी… तीनों सेनाओं ने मिलकर ऐसा चक्रव्यूह रचा कि पाकिस्तान को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button