लोक अदालत में 78 हजार से अधिक वादों का निस्तारण, करोड़ों की वसूली

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क खीरी : जिला लखीमपुर खीरी में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला जज शिव कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुआ। सिविल कोर्ट, तहसील कोर्ट, मोटर दुर्घटना प्राधिकरण एवं बैंकों के मामलों में 78 हजार से अधिक वादों का निस्तारण किया गया। मोटर दुर्घटना के 133 वादों में पीड़ितों को 5 करोड़ 62 लाख 81 हजार 505 रुपये का प्रतिकर दिलाया गया। बैंकों से संबंधित 1617 वादों में 5 करोड़ 34 लाख 12 हजार 382 रुपये की वसूली की गई। लोक अदालत का निरीक्षण जिला जज शिव कुमार सिंह, नोडल अधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव एवं सचिव एडीजे वीरेंद्र नाथ पाण्डेय ने किया। सीजेएम प्रमोद यादव ने सर्वाधिक 3820 से अधिक वादों का निस्तारण किया। परिवार न्यायालय में 150 से अधिक मामलों का आपसी सहमति से समाधान हुआ। लोक अदालत में त्वरित न्याय मिलने से वादकारियों में संतोष देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button