अंतर्राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांग निवारण सप्ताह पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : अंतर्राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांग निवारण सप्ताह के अंतर्गत कोतवाली कछौना परिसर में स्थित बाल मित्र केंद्र पर कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ! कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दृष्टि दिव्यांग उपस्थित रहे! इस दौरान चुप्पी तोड़, हल्ला बोल के तत्वाधान में बाल मित्र केंद्र एवं इंडिया पेस्टिसाइड्स लिमिटेड कंपनी के संयुक्त प्रयास से नेत्र संबंधी बीमारियों के बारे में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने बताया कि समय-समय पर आंखों की जांच करते रहना चाहिए जिससे दृष्ट संबंधी समस्याओं का समय रहते पता लगाकर उपचार कराया जा सके! उन्होंने विशेष कर बुजुर्गों और बच्चों की आंखों की जांच के पर जोर दिया! विशेषज्ञों ने बताया कि सही खानपान स्वच्छता और नियमित जांच के माध्यम से दृष्टि दिव्यांगता को काफी हद तक रोका जा सकता है! साथ ही लोगों से अपील की कि आंखों में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत चिकित्सीय परामर्श लें।

                      कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम का संचालन कर रहे बाल मित्र केंद्र कछौना के कोऑर्डिनेटर मृदुल अवस्थी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में ऐसे जनजागरूकता के कार्यक्रम जारी रखने का संकल्प लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button