जालोर में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले—पहले की सरकारों ने समाज को बांटा

CM Yogi Jalore News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान के जालोर में महायज्ञ और धर्मसभा में कहा कि पिछली सरकारों ने समाज को बांटा, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को एक सूत्र में पिरोया गया।

जोधपुर/जालोर। योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राजस्थान के जालोर में कहा कि पहले की सरकारों ने समाज को जाति, क्षेत्र और भाषा के आधार पर बांटने का काम किया, जिससे देश कमजोर हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य हुआ है और विकास के साथ-साथ आस्था का सम्मान भी सुनिश्चित किया गया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जालोर स्थित श्री रत्नेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित महायज्ञ और विशाल धर्मसभा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत ऋषि-मुनियों की साधना, वीर-वीरांगनाओं के बलिदान, किसानों के परिश्रम और श्रमिकों के पसीने से बना देश है, इसलिए दुनिया की कोई भी ताकत भारत के सामने टिक नहीं सकती।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकारों के समय आस्था का अनादर होता था और सनातन परंपराओं को अंधविश्वास बताया जाता था, लेकिन वर्तमान सरकार ने विकास के साथ-साथ धार्मिक आस्थाओं को भी सम्मान दिया है।

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया को जीने की कला सिखाने वाला देश है। यहां की संस्कृति, परंपराएं, त्योहार, ऋषि-मुनियों की विरासत और समाज के सभी वर्गों के योगदान ने देश को विशिष्ट पहचान दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की सभ्यता और संस्कृति हजारों वर्षों पुरानी है और सनातन परंपरा से जुड़ने का अवसर दुनिया के अन्य देशों में नहीं मिलता। उन्होंने लोगों से देश की इस समृद्ध विरासत को समझने और आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक, मनोरंजन और खेल और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।

लखनऊ से स्टेट हेड संजीव श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button