18 अप्रैल को सवायजपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क  हरदोई: जिलाधिकारी अनुनय झा ने अवगत कराया है कि 04 अप्रैल 2026 प्रथम शनिवार को सण्डीला में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में, बिलग्राम में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में, शाहाबाद में अपर जिलाधिकारी वि0रा0 की अध्यक्षता में, सवायजपुर में अपर जिलाधिकारी न्यायिक की अध्यक्षता में तथा सदर तहसील में नगर मजिस्टेªट की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोेजन किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने बताया इसी तरह तीसरे शनिवार 18 अप्रैल 2026 को तहसील सवायजपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता मंे, बिलग्राम में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में, शाहाबाद में अपर जिलाधिकारी वि0रा0 की अध्यक्षता में, सण्डीला में अपर जिलाधिकारी न्यायिक की अध्यक्षता में तथा सदर तहसील में नगर मजिस्टेªट की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा। उन्होने कहा है कि उनकी अध्यक्षता में आहूत सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक एवं समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा भाग लिया जायेगा एवं अन्य नामित अधिकारियों की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सहित तहसील, ब्लाक व नगरीय निकाय तथा थाना स्तरीय अधिकारियों द्वारा भाग लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button