स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत, दो गंभीर घायल

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : बघौली थाना क्षेत्र के गोपीपुरवा गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार तीन लोगों में से गुल्लू नेता के बेटे अरमान सिद्दीकी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही बघौली पुलिस और 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल हरदोई जिला अस्पताल भेजा। इस दर्दनाक हादसे को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक के परिजनों को जब घटना की जानकारी मिली तो घर में कोहराम मच गया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button