जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में आये वृद्ध को दिया कंबल

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क कौशाम्बी : डॉ. अमित पाल ने आज जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वृद्ध सोनी लाल पुत्र पितई, निवासी कोखराज की समस्या को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्रकरण का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने ठंड से बचाव के दृष्टिगत वृद्ध सोनी लाल को कम्बल प्रदान किया। उन्होंने कहा कि शीतलहर के मौसम में जरूरतमंद व्यक्तियों की सहायता प्रशासन की प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंद एवं निराश्रित व्यक्तियों को कम्बल का वितरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही चिन्हित स्थलों पर नियमित रूप से अलाव जलाने की व्यवस्था की जाय। उन्होंने रैन बसेरों में भी सभी आवश्यक सुविधाएं सुव्यवस्थित रूप से बनाए रखने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button