जिलाधिकारी ने यमुना नदी पर निर्माणाधीन सेतु कार्य की प्रगति का लिया जायजा

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क कौशाम्बी : जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने आज चक गुलाम आलम कछार गढ़वा कौशाम्बी से ताड़ी मुस्तकिल, चित्रकूट मार्ग को जोड़ने वाले यमुना नदी पर निर्माणाधीन सेतु पहुंच मार्ग तथा सुरक्षात्मक कार्यों की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम से परियोजना की आरम्भ तिथि तथा कार्य पूर्ण होने की निर्धारित समयावधि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बताया गया कि सेतु निर्माण कार्य को जून 2025 तक पूर्ण किया जाना था, लेकिन निर्धारित अवधि बीत जाने के बाद भी कार्य लंबित है। निर्माण कार्य में स्पष्ट विलंब, अनुबंधित फर्म के विरुद्ध कोई दंडात्मक कार्रवाई न किए जाने तथा कार्य प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग न होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने परियोजना प्रबंधक सेतु निगम से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने निर्माण कार्य में तेजी लाने, श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर गुणवत्ता के साथ कार्य शीघ्रता से पूर्ण कराने के कड़े निर्देश दिये। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े ऐसे महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button