पीलीभीत से अयोध्या धाम के लिए निकली चौथी पदयात्रा, गोला में हुआ भव्य स्वागत

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क खीरी : पीलीभीत से श्री अयोध्या धाम के लिए लगभग 400 किलोमीटर की दूरी तय करने निकले श्रीराम नगर कॉलोनी निवासी दिनेश कुमार शर्मा का नगर गोला आगमन पर विकास चौराहा पर भावभीना स्वागत किया गया। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर 14 जनवरी को अपनी चौथी पदयात्रा प्रारंभ करने वाले दिनेश कुमार शर्मा ने तीसरे दिन करीब 100 किलोमीटर की यात्रा पूर्ण कर दोपहर लगभग 3 बजे छोटी काशी गोला के विकास चौराहे पर पहुंचकर विश्राम किया। इस दौरान उनकी भेंट बजरंग दल के जिला अध्यक्ष अनूप गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों से हुई। मौके पर बजरंग दल के पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत करते हुए यात्रा की सफलता की कामना की। दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि रात्रि विश्राम नीलकंठ मैदान तीर्थ स्थल पर रहेगा। शनिवार प्रातः भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन के उपरांत वे श्री अयोध्या धाम के लिए अपनी पदयात्रा पुनः प्रारंभ करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button