किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार हर तरह से प्रयासरत: विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ‘रानू’

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के अंतर्गत सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री माधवेन्द्र प्रताप सिंह ‘रानू’ ने विकास खंड हरपालपुर के ग्राम ललुआमऊ में आयोजित कृषि मेले एवं संगोष्ठी में सहभागिता की।

विधायक श्री रानू ने क्षेत्रीय जनता और किसान भाइयों से संवाद स्थापित कर सरकार की नीतियों एवं कृषि योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को लेकर गंभीर है और इसी दिशा में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

इस अवसर पर पात्र लाभार्थियों को आवश्यक दवाएं, बीज किट एवं कृषि उपकरण वितरित किए गए। विधायक श्री रानू ने कृषि विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक डॉ. सतीश पाण्डेय, ब्लॉक प्रमुख अनोखेलाल कश्यप, मंडल अध्यक्ष कमलेश कुमार पाल, ग्राम प्रधान हरिशंकर कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि रजनीश त्रिपाठी, दीपांशु सिंह, राकेश मिश्रा सहित अनेक क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक एवं किसान बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button