ढोल-नगाड़ों के साथ ऐतिहासिक चैती मेले का भव्य उद्घाटन

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क गोला गोकर्णनाथ खीरी : नगर का 121 वर्ष प्राचीन ऐतिहासिक चैती मेला इस वर्ष भी पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ भव्य रूप से प्रारंभ हो गया। स्थानीय मेला मैदान के प्रथम गेट पर आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग, उपजिलाधिकारी एवं प्रशिक्षु आईएएस मनीषा धार्वे तथा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ की गरिमामयी उपस्थिति रही कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य लवकुश शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजन-अर्चन से हुआ।

इसके उपरांत सभी अतिथियों ने स्वर्गीय राजेन्द्र गिरि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और मेला परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया सांस्कृतिक मंच पर दीप प्रज्वलन के साथ औपचारिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इससे पूर्व श्रीरामचरितमानस के सुंदरकांड का पाठ बृजेश तिवारी, महेश तिवारी, राजेश तिवारी, मिथलेश तिवारी एवं उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत किया गया

जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि चैती मेला जनपद की अमूल्य धरोहर है और इसके सफल आयोजन में सभी की भागीदारी आवश्यक है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने श्रद्धालुओं से निर्भय होकर मेले का आनंद लेने की अपील की, वहीं पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ ने इसे छोटी काशी की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान बताया कार्यक्रम में नृत्यांजलि फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुत “सिया के राम” रामायण आधारित नृत्य नाटिका ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस प्रस्तुति में भगवान श्रीराम के जन्म से लेकर रावण वध और अयोध्या वापसी तक की कथा को कथक नृत्य एवं संगीत के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button