बूंदापुर में अधेड़ की मौत मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : बूंदापुर गांव में 21 नवंबर की रात में अधेड़ की मौत के मामले में चार भाइयों पर मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धाराओं में अभियोग दर्ज किया था।मंगलवार को पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं।जानकारी के अनुसार हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के बूंदापुर गांव निवासी मुरारी ने 21 नबंबर को कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि उसका छोटा भाई राजीव उस रात चाऊंपुर गांव से आटा लेकर वापस घर जा रहा था। रास्ते में गांव का ही कल्लू उससे गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर कल्लू ने उसे लात-घूसों और डंडों से पीटा था। इस पर राजीव वहां से भागने लगा तो पीछे से आए आरोपी के भाई मनोज,रामू और अशोक ने भी उसे पकड़कर लात-घूसों और डंडों से पीट दिया था। इस कारण राजीव की मौत हो गई थी।पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।मंगलवार को पुलिस ने घटना में नामजद आरोपी ने बूंदापुर गांव निवासी सत्येंद्र सिंह उर्फ कल्लू पुत्र सूरजपाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया हैं।जहां से उसे जेल भेज दिया गया हैं। घटना में नामजद आरोपी रामू पुत्र सूरजपाल को पुलिस 23 नवंबर को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है।हरपालपुर के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button