यूपी में BJP का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 6 क्षेत्र और 7 मोर्चों के प्रभारी घोषित

Mission 2027 के तहत यूपी BJP ने छह क्षेत्रों और सात मोर्चों के नए प्रभारी नियुक्त किए हैं। यतींद्र शर्मा को मीडिया प्रभारी और गोविन्द नारायण शुक्ला को मुख्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी मिली।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी ने प्रदेश के छह क्षेत्रों और सात प्रमुख मोर्चों के नए प्रभारियों की घोषणा की है। इसके साथ ही मीडिया विभाग और प्रदेश मुख्यालय समेत कई अन्य जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के निर्देश पर जारी सूची में प्रदेश पदाधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी के इस फेरबदल को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

छह क्षेत्रों में इन्हें मिली जिम्मेदारी

भाजपा ने पश्चिम, ब्रज, कानपुर, अवध, गोरखपुर और काशी क्षेत्र के लिए नए प्रभारी नियुक्त किए हैं।

  • पश्चिम क्षेत्र — रामप्रताप सिंह चौहान
  • ब्रज क्षेत्र — गीता शाक्य
  • कानपुर क्षेत्र — शंकर लोधी
  • अवध क्षेत्र — दिलीप पटेल
  • गोरखपुर क्षेत्र — अभिजात मिश्रा
  • काशी क्षेत्र — रमेश सिंह

इन नियुक्तियों के जरिए पार्टी ने प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की तैयारी की है।

सात मोर्चों के भी बदले प्रभारी

भाजपा ने अपने प्रमुख मोर्चों के लिए भी नए प्रभारियों की घोषणा की है। विधायक और प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी को युवा मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं संजय राय को पिछड़ा मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है।

अन्य मोर्चों में जिम्मेदारियां इस प्रकार हैं—

  • अनुसूचित मोर्चा — डा. धर्मेंद्र सिंह
  • महिला मोर्चा — कामेश्वर सिंह
  • अनुसूचित जनजाति मोर्चा — डा. प्रियंका रावत
  • अल्पसंख्यक मोर्चा — देवेश कोरी
  • किसान मोर्चा — शंकर गिरी

यतींद्र शर्मा को मीडिया प्रभारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी

संगठनात्मक बदलाव के साथ भाजपा ने मीडिया विभाग में भी महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। पूर्व पत्रकार और प्रदेश मंत्री यतींद्र शर्मा को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। उन्हें मुख्य प्रवक्ता और मीडिया संयोजक के साथ मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

गोविन्द नारायण शुक्ला बने मुख्यालय प्रभारी

एमएलसी और पूर्व प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला को भाजपा उत्तर प्रदेश के मुख्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर को विस्तारक योजना का संयोजक बनाया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना मिश्रा ‘मन की बात’ कार्यक्रम की संयोजक और प्रदेश मंत्री राहुल वाल्मीकि सह-संयोजक नियुक्त किए गए हैं।

भाजपा के इस संगठनात्मक फेरबदल को 2027 विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की जमीनी तैयारियों को धार देने की कवायद माना जा रहा है। क्षेत्रों और मोर्चों के नए प्रभारियों के जरिए पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और सक्रिय करने की दिशा में आगे बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button