लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के भाषण पर सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति

हाइलाइट्स :

  • लोकसभा में लगातार दूसरे दिन भारी हंगामा जारी
  • राहुल गांधी चीन मुद्दे पर चर्चा की मांग पर अड़े
  • केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल पर कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया
  • सदन में ‘यार’ शब्द का प्रयोग, चेयर ने फटकार लगाई
  • पूर्व सेना प्रमुख की अप्रकाशित किताब का हवाला देकर विपक्ष ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली। लोकसभा में सोमवार और मंगलवार को लगातार हंगामा देखने को मिला। विपक्ष के नेता राहुल गांधी चीन मुद्दे पर चर्चा की मांग पर अड़े रहे, जबकि सत्ता पक्ष ने इस पर विरोध जताया। भारी हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही तीन बार स्थगित करनी पड़ी।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वे पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित किताब से जुड़े आर्टिकल का हवाला देकर सदन की कार्यवाही बाधित कर रहे हैं। रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस देश की तरक्की को बर्दाश्त नहीं कर सकती

राहुल गांधी ने नेशनल सिक्योरिटी का हवाला देकर अपनी बात रखने की कोशिश की और कहा कि यह चीन और पाकिस्तान से जुड़ा विषय है। रिजिजू ने आपत्ति जताई कि संसद में सुनने के लिए बैठे हैं, किसी अप्रकाशित किताब को कोट नहीं किया जा सकता।

‘यार’ शब्द पर विवाद

हंगामे के दौरान किसी सदस्य ने चेयर को संबोधित करते हुए ‘यार’ शब्द का प्रयोग किया। चेयर पर बैठे कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने फटकार लगाई और कहा कि यह संसद है, डेकोरम बनाए रखें। हंगामा बढ़ने पर चेयर ने राहुल से कहा कि वे बोलना नहीं चाहते हैं।

इससे पहले राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख की अप्रकाशित किताब के आर्टिकल का हवाला देकर सरकार को घेरने की कोशिश की, लेकिन सत्ता पक्ष का तर्क रहा कि किताब पब्लिश नहीं हुई है, इसलिए इसे कोट नहीं किया जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button