जिला समाज कल्याण अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड के संबंध में बैठक हुई। जिसमें जिलाधिकारी ने कहा कि जन सुनवाई में ई श्रेणी आने पर सम्बंधित की जवाबदेही तय की जाये। 


उन्होंने जन सुनवाई में ई ग्रेड में रहने वाले विभागीय अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि और सी और डी ग्रेड में रहने वाले विभागों को कठोर चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागीय पोर्टल पर कार्य प्रगति की फीडिंग का कार्य समय से कराया जाये। ग्रेडिंग में सुधार के लिए एक कार्ययोजना तैयार की जाये। समाज कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत लक्ष्य के अनुरूप पात्रों को लाभान्वित कराएं। पारिवारिक लाभ योजना के तहत आने वाले आवेदनों को लंबित न रखा जाये। विभागीय योजना के सम्बन्ध में पूरी जानकारी न होने पर उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि इनकी नियमित समीक्षा हो। इस मौके पर सीडीओ सौम्या गुरुरानी, एडीएम प्रियंका सिंह और जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button