डॉक्टर के हत्यारोपियों को फांसी की सजा दी जाए

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

हरदोई। पश्चिमी बंगाल में हुई घटना के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी सड़कों पर उतर आईं। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती वर्मा के नेतृत्व में मौन जुलूस निकाला गया। वंशीनगर से शुरू हुई मौन यात्रा सिनेमा चौराहे पर समाप्त हुई। इसके बाद पदाधिकारियों ने ममता बनर्जी का पुतला फूंका। 


पदाधिकारियों ने कहा कि बलात्कार के बाद एक डॉक्टर की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। यह घटना सभी को झकझोर देने वाली है। बंगाल की सरकार भी कुछ नहीं कर रही है। जबकि वहां पर एक महिला मुख्यमंत्री है। इसके बाद भी महिलाओं के दर्द को नहीं समझ रही हैं। सभी ने हत्यारोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। इस मौके पर अनुराधा मिश्रा, नीतू चंद्र, पारिशा तिवारी, नीलम अग्रवाल, शोभना सिंह, निधि देवल, विनीता पांडे, संजू श्रीवास्तव, अनीता मिश्र, विजय लक्ष्मी पांडे, पूनम ओमर, आरती गुप्ता, कंचन गुप्ता, सुधा गुप्ता, पुष्प मिश्र, गुड़िया गुप्ता, बेटियां फाउंडेशन की अध्यक्ष रेशमा गुप्ता, श्रेया गुप्ता, रुचि गोयल, इला द्विवेदी, इंटरनेशनल खिलाड़ी पूनम तिवारी, मांडवी सिंह, रुचिरा सिंह, निधि चौरसिया इनरव्हील क्लब से प्रेसिडेंट सुप्रिया सेठ, पूनम त्रिवेदी, सोहिनी, चेतना, सोनिया मिश्रा, कविता और पूनम आदि मौजूद रहीं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button