सत्संग में जान गवांने वाली महिला के परिजनों को दिया चेक

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

लखीमपुर खीरी। हाथरस में दो जुलाई हो रहे सत्संग में जान गंवाने वाली महिला को सपा की ओर से सहायता की गई है। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राज्यपाल कश्यप ने मृतका के बेटे को एक लाख रूपये की समाजवादी सहायता चेक दी।


बताते चलें कि दो जुलाई को हाथरस साकार विश्वहरि सत्संग चल रहा था। जिसमें गोलाखीरी विधानसभा के ग्राम बहादुरगंज परगना मकदापुर निवासी जसोदा देवी पत्नी नाथूलाल भी गई थी। सत्संग में मची भगदड़ में जसोदा देवी की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार अखिलेश यादव ने मृतकों के परिजनों को सहायता देने का आश्वासन दिया था। इसी के तहत समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राज्यपाल कश्यप जसोदा के घर पहुंचे। उन्होंने मृतका के बेटे राजाराम गौतम को एक लाख रूपये ही समाजवादी सहायता चेक दी। साथ ही कहा कि दुख की इस घड़ी में पार्टी उनके साथ है। इसके बाद उन्होंने प्रेस वार्ता कर सपा की उपलब्धियों को गिनाया। इस मौके पर े पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव  प्रवीण कश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को छोटी काशी भोलेनाथ बाबा चंद्रभाल जी का स्मृति चिन्ह दिया। इस दौरान प्रमुख रूप से जगदेव सिंह जग्गा, रामपाल यादव, शशांक यादव, विनय तिवारी, रामशरण, शेर सिंह, प्रभात श्रीवास्तव, संतराम वर्मा,  लल्लन,  अशोक कश्यप, सोनू रावत, सुभाष प्रजापति और सतीश यादव आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button