
दिल्ली में अलग-अलग इलाकों में महिलाओं की हत्या के दो मामले सामने आए हैं। मंगोलपुरी में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के बाद अपनी गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी, जबकि निहाल विहार में एक महिला को उसके अलग रह रहे पति ने चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। दोनों घटनाओं के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
विवाद के बाद गर्भवती पत्नी की हत्या
पहली घटना दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपनी गर्भवती पत्नी को वापस अपने साथ ले जाने के लिए जमशेदपुर से दिल्ली आया था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बहस बढ़ने पर आरोपी ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी कोमल का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि, बाद में वह खुद पुलिस थाने पहुंचा और अपना जुर्म कबूल करते हुए सरेंडर कर दिया।
फ्लैट में मिला महिला का शव
आरोपी की जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस की टीम संबंधित फ्लैट पर पहुंची, जहां महिला का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
बाजार में चाकू से हमला कर पत्नी की हत्या
हत्या की दूसरी वारदात निहाल विहार इलाके में हुई। यहां एक महिला गुरुवार को सब्जियां खरीदने के लिए बाजार गई थी। इसी दौरान उसके अलग रह रहे पति ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर









