
राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।
हरदोई। शाहाबाद को क्षेत्र अधिकारी अनुज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में बच्चों को जागरुक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत शनिवार को शाहाबाद स्थित आशा एकेडमी में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिसमें बच्चों से संवाद करते हुए सब इंस्पेक्टर शिवानी सिंह ने कहा कि कोई भी व्यक्ति आपको बहला-फुसलाकर गलत बात करता है तो इसकी जानकारी अपने अभिभावक और शिक्षकों को अवश्य दें। जरूरत पड़ने पर पुलिस की सहायता लें। स्कूल आते-जाते समय किसी भी संदिग्ध वस्तु को मत छुए। अगर कोई व्यक्ति व उसकी हरकतें संदिग्ध लगती हैं तो इसकी जानकारी शिक्षकों को अवश्य दें। उन्होंने बच्चों से कहा कि उनको घबराने की जरूरत नहीं हैं। हर विषम परिस्थिति में पुलिस उनके साथ है। बता दें कि अभी कुछ दिन पहले शाहाबाद थाना मंजिला क्षेत्र के ग्राम परसाई के एक मंजरी में 10 वर्षीय किशोर की हत्या कर दी गई थी। जिसको लेकर पुलिस ने स्कूलों में जाकर बच्चों से संवाद करना शुरू किया। ताकि बच्चे किसी तरह के बहकावे में किसी के ना आए।








