
राष्टीय प्रस्तावना हरदोई। जनपद में 13 मई को चौथे चरण का मतदान होना है गांव के हों या शहर,गली के हों या मोहल्ला सभी मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह स्वीप गतिविधियों के माध्यम से अनवरत मतदाता जागरूकता अभियान चला रहे हैं जिसका नेतृत्व स्वयं श्री सिंह के द्वारा किया जा रहा है। हरदोई ने ठाना है शत प्रतिशत मतदान करना है, चूल्हा जलाएंगे तब ,मतदान करके आएंगे जब, पहले मतदान, फिर जलपान आदि स्लोगन के साथ इसी कड़ी में मंगलीपुरवा फाटक स्थित श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल के बच्चा व शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा भी मतदाताओं को जागरूक करने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। बच्चों के माध्यम से प्रतिदिन एक विशेष प्रोग्राम के माध्यम से अभिभावकों, राहगीरों ,दुकानदारों के अलावा घर-घर जाकर भी मतदान देने की अपील की जा रही है। शुक्रवार को विद्यालय में संस्थापक अखिलेश सिंह व प्रबंधक मुकेश सिंह की मौजूदगी में सभी शिक्षक शिक्षकों कर्मचारियों व अभिभावकों को 13 मई को सपरिवार मतदान करने तथा अपने आसपास के लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने व मतदान बूथ तक ले जाने की अपील की गई तथा मतदान की तिथि हर समय याद रखने के लिए सभी के मोबाइल पर स्टीकर लगाया गया जिसमें सन्देश है ‘ मेरा संकल्प – 13 मई को पहले मतदान, फिर जलपान।शपथ लेने वालों में प्रमुख रूप से विद्यालय की प्रधानाचार्य लक्ष्मी देवी, शिक्षिका विनीता त्रिवेदी, अर्पिता सिंह, कविता गुप्ता, आरती मिश्रा ,शिवांगी गुप्ता, नीलम राठौर, सोनम शुक्ला ,शशि बाला, सोनी तिवारी, पूजा सिंह, पूजा मिश्रा, मनसा बाजपेई, सुनीता देवी ,शिवांगी सिंह, रंजना कश्यप, प्रीति राठौर ,पूनम सिंह ,शिवानी यादव, स्वाति अवस्थी, राम प्रकाश पांडे, अशोक कुमार गुप्ता , देवेश प्रसाद सिंह संजय गुप्ता संजय कुमार सहित अभिभावक भी मौजूद रहे।









