
राष्ट्रीय प्रस्तावना माधौगंज सवांद। सीबीएसई के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के घोषित परीक्षा परिणाम में लखनऊ पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बेहतर अंक पाकर परिवार के साथ विद्यालय का मान बढ़ाया। सीबीएसई में इंटरमीडिएट के विमल मिश्रा 96.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वाधिक रहे वहीं विद्यालय के नैतिक पटेल 96.5 प्रतिशत, मोहम्मद मोइनुद्दीन 96%, सूर्यांश 93%, वकील अहमद 92.6%, वहीं हाई स्कूल में नितिन कुमार ने 96.4% अंक पर कर विद्यालय में प्रथम रहे वैभव पांडेय 96%, श्रेया 96% ,अमन वर्मा 95.8 प्रतिशत, आदित्य कुमार मौर्य 95.4 प्रतिशत ,चर्चित तिवारी 95.4, विभू पटेल 95.2, श्रेष्ठ प्रताप,ऋचा,हर्षित ने 95 प्रतिशत अंक पाए। प्रधानाचार्य के के शर्मा ने बताया कि इंटर में 16 बच्चों ने 90प्रतिशत वही हाईस्कूल के 192 में 37 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्य ने छात्रों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



