
लखनऊ राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई जनपद के कद्दावर भाजपा नेता व पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान ने विगत कई वर्षों पहले मीडिया के सामने यह वक्तव्य दिया था कि वह अब राजनीति से संन्यास ले रहे हैं ऐसा नहीं कि उन्होंने अपने वचन को निभाया नहीं हरदोई में उसके बाद उनको किसी भी राजनीतिक मंच पर नहीं देखा गया लेकिन सोचने वाली बात तो यह है कि इस समय लोकसभा चुनाव में लखनऊ संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे भारत सरकार के रक्षा मंत्री व लखनऊ से सांसद रहे राजनाथ सिंह के चुनाव प्रचार में हुए पूरी तरह से चुनाव की कन्वेनसिंग करते देखे गए गोमती नगर स्थित एक होटल में जब उन्होंने अपने संवर्ग के लोगों के साथ और साथियों के साथ मिलकर जब उन्होंने राजनाथ सिंह जी को चुनाव में जीतने की अपील की तो यह भनक जब मीडिया पर्सन को लगी तो राष्ट्रीय प्रस्तावना के संवाददाता ने जाकर गंगा सिंह चौहान से यह जानना चाहा कि आप तो राजनीति से संन्यास ले चुके हैं लेकिन अब आप यहां प्रचार में क्यों लगे हैं तो उन्होंने अपनी भाषा शैली में कहा कि मैं एक इंसान भी हूं और मैं भले ही राजनीतिक क्षेत्र से संन्यास लेने का ऐलान किया है लेकिन मेरे जो अपने लोग हैं और जिनके लिए मेरे संबंध महत्वपूर्ण है मैं उनके लिए अभी भी सक्रिय हूं और आगे भी सक्रिय रहूंगा साथ ही उन्होंने कहा कि हरदोई से आकर में लखनऊ में अपने साथियों से जाकर इस बात की अपील कर रहा हूं कि लखनऊ से राजनाथ सिंह को अधिक से अधिक वोटो से जिताकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में एक-एक व्यक्ति अपना योगदान करें क्योंकि मैंने राष्ट्रहित में हमेशा अपनी सोच रखी है और जीते जी मैं राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ रहकर ही अपना जीवन बिताऊंगा इस अवसर पर उनके साथ मुख्य रूप से रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी रंजीत सिंह रिटायर्ड तहसीलदार ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह हाई कोर्ट इलाहाबाद के अधिवक्ता उपेंद्र सिंह और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी उग्रसेन सिंह कृष्ण कुमार सिंह सहित हाई कोर्ट के अधिवक्ता मौजूद थे आपको बताते चले कि लखनऊ में 20 मई को चुनाव होना है और इस चुनाव में जैसे-जैसे तारीख करीब आती जा रही है चुनावी गर्मी बढ़ती जा रही है और चुनाव प्रचार शबाब पर जाता दिखाई दे रहा है








