आम की पेटियों में लाई जा रही शराब पकड़ी

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

लखनऊ । यूपी एसटीएफ ने आम की पेटियों में छुपाकर बिहार ले जाई जा रही शराब को पकड़ा है। शराब की कीमत करीब नौ लाख रूपये बताई जा रही है। टीम ने तस्करी के आरोप में तीन को पकड़ा है।


एसटीएफ को सूचना मिली कि एक ट्रक में अवैध तरीके से अंग्रेजी शराब बिहार ले जाई जा रही है। जिस पर अपर पुलिस अधीक्षक सत्यसेन यादव के नेतृत्व में एक टीम ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बाराबंकी के लोनी कटरा इलाके में वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने संबंधित वाहन को रोककर जब तलाशी ली तो आम की पेटियों के अंदर शराब का जखीरा बरामद हुआ। टीम ने 64 पेटी से 766 रॉयल स्टैग की बोतले की बरामद की। मौके से तस्करी करने वाले सूर्यभान,मौली और नीरज क़ो अरेस्ट किया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह दिल्ली से शराब लेकर बिहार जा रहे थे। दिल्ली व हरियाणा में बनने वाली इस शराब की डिलीवरी पटना में होनी थी। टीम ने इस संबंध में बाराबंकी के कटरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button