चाय की दुकान पर जमकर हंगामा, फौजदारी में तब्दील हुआ झगड़ा

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क लखनऊ : शहर के कैसरबाग इलाके की शांत फिजा उस वक्त तनावपूर्ण हो गई जब मोहल्ला शुक्लाना मक्कूलगंज में मामूली विवाद ने उग्र रूप ले लिया। चाय की चुस्की के साथ बहस शुरू हुई और कुछ ही देर में मामला धक्का-मुक्की और गाली-गलौज तक पहुंच गया।

घटना 7 जून 2025 की है। लगभग 30 साल के इशान और 29 वर्षीय अबु तालिब के बीच किसी पुराने रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया। चाय की दुकान पर दोनों के बीच पहले तीखी बहस हुई और देखते ही देखते मामला बवाल में तब्दील हो गया। मौके पर पहुंची कैसरबाग थाना पुलिस ने बीच-बचाव कर एक पक्ष को शांत करा लिया, लेकिन अबु तालिब उग्र बना रहा और पुलिस की बात को भी ठुकरा दिया।

पुलिस ने समझाने की कोशिश की लेकिन…
अबु तालिब पुलिस की हिदायतें भी नहीं मान रहा था और सार्वजनिक स्थान पर फौजदारी करने लगा, जिससे कानून-व्यवस्था बिगड़ने का खतरा मंडराने लगा। लिहाज़ा पुलिस ने बिना देर किए उसे गिरफ्तार कर लिया।

कौन है अबु तालिब?
गिरफ्तार आरोपी अबु तालिब, जो कि कनीज फातिमा अपार्टमेंट, मॉडल हाउस थाना अमीनाबाद का निवासी है, पेशे से कोई छोटा-मोटा काम करता है। उम्र करीब 29 वर्ष। पहले भी स्थानीय लोगों के अनुसार वह अक्सर बहसबाज़ी और झगड़े के लिए बदनाम रहा है।

कानून ने कसा शिकंजा – धारा 170, 151, 107, 116 CrPC में हुई गिरफ्तारी
अबु तालिब के खिलाफ बीएनएस की धारा 170 के तहत शांति भंग करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

कार्रवाई करने वाली तेज-तर्रार पुलिस टीम:

  • एसआई अरविंद कुमार
  • कांस्टेबल अनीशा वर्मा

कैसरबाग में बढ़ती सार्वजनिक जगहों की झड़पें पुलिस के लिए बनती जा रही हैं चुनौती, लेकिन इस कार्रवाई से यह साफ संदेश गया है कि कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button