कीचड़ भरे रास्ते से निकलने को मजबूर हैं शिक्षक व बच्चे

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

बांदा । ब्लॉक बड़ोखर खुर्द क्षेत्र अंतर्गत के ग्राम पंचायत जौहरी मजरा ददरिया के उच्च प्राथमिक विद्यालय के रास्ते में ग्राम प्रधान के द्वारा गलत तरीके से मिट्टी डलवा दी गई। जिससे आने जाने में छात्र छात्राओं व प्रधानाध्यापक सहित स्टाफ को काफी परेशानी होती है।


 प्रधानाध्यापिका ने आरोप लगाते हुए कहा कि हम और हमारे टीचर एवं छोटे छोटे स्कूली छात्र छात्राऐ विद्यालय आने जाने में मजबूरी में कीचड़ भरे हुए रास्ते से ग्रामीणों की मदद से निकलते हैं। प्रधानाध्यापिका नंदिता चौहान ने बताया कि पहले रास्ता ठीक था। प्रधान ने उच्च प्राथमिक विद्यालय के रास्ते में रविवार को मिट्टी डलवा दी है। बरसात होने पर पूरा रास्ते पर कीचड ही कीचड़ हो गया है। जिससे आने-जाने में काफी परेशानी होती है। इस संबंध में प्रधान व सचिव को फोन लगाया पर संपर्क नहीं हो सका। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button