खाद्य पदार्थ में कमी मिलने पर दुकानदारों को नोटिस

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

लखनऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा खाद्य पदार्थो के नमूने लिए गए। वहीं पदार्थो में कमियां मिलने पर किसी कारोबारी को अल्टीमेटम दिया गया तो किसी को नोटिस जारी किया गया। 


टीम ने पहाडपुर चाौराहा जानकीपुरम तथा टेढी पुलिया खोयामंडी लखनऊ पर नमूना जाँच का कार्य किया। खाद्य कारोबारियोंएवं आम जनमानस को खाद्य पदार्थाे में मिलावट के घरेलू तौर पर जांच के बारें में बताया। इसके बाद कई  दुकानों पर जाकर खाद्य पदार्थो को चेक किया। इस दौरान कई पदार्थो में गड़बड़ी मिली। जिस पर दुकानदारों को अल्टीमेटम दिया गया। बड़ी गड़बड़ी मिलने पर कुछ दुकानदारों को नोटिस भी जारी किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद कुमार और प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि कुल 26 नमूने संग्रहीत कर चेक किए गए। जिसमें छह नमूने अशुद्ध पाए गए। जबकि 20 मानक के अनुरूप पाए गए। नोटिस जारी करने के साथ ही दो नमूने जांच को भेजे गए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button