राष्ट्रीय प्रस्तावना , पांडे क्रिकेट टूर्नामेंट रौरा में आज शहबुद्दीनपुर और बांसी के बीच चौथा क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया शहाबुद्दीनपुर के कार्यबाहक कप्तान आशीष द्विवेदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में कुल 176/ 7 बड़ा स्कोर बनाया टीम की ओर से विकाश ने तावड़ तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 83 रनों की पारी खेली और छोटू ने 34 रन और विशाल ने 25 रन बनाए बांसी की ओर से गेंदबाज दीपक ने 2 विकेट प्राप्त किए 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांसी की टीम 10.3 ओवरों में 123 रन बनाकर आल आउट हो गई टीम की ओर से रमनदीप ने सर्वाधिक 41 रन बनाए शहाबुद्दीन पुर की तरफ से बोलिंग करते हुए विशाल ने 2 छोटू ने 2 और पठान ने 2 विकेट चटकाए विकाश को मैन आफ द मैच घोषित किया गया

