दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे अधिकारी

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

लखनऊ। आरक्षी नागरिक पुलिस की भर्ती परीक्षा के मद्देनजर जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने सभी सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जनपद में कुल 81 केन्द्र बनाए गए है। उन्होंने बताया कि परीक्षा 23 अगस्त, 24 अगस्त, 25 अगस्त, 30 अगस्त और 31 अगस्त को दो पालियों में होनी है। प्रत्येक केंद्र पर 1 सेक्टर मैजिस्ट्रेट और 1 स्टैटिक मैजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। 


साथ ही उन्होंने आदेश दिए कि सभी अधिकारी जिनकी ड्यूटी परीक्षा में लगी है वह परीक्षा के समय से 2 घंटा पूर्व अपने अपने केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करे। नकलविहीन परीक्षा कराने के उद्देश्य से 81 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 81 स्टैटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया की प्रत्येक केंद्र पर पुलिस विभाग की तरफ से एक केंद्र प्रभारी, 1 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 1 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, प्रधानाचार्य स्तर के केंद्र व्यवस्थापक की नियुक्ति की गई है। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग को परीक्षा शुरू होने से समाप्ति तक विभिन्न स्थलों पर एंबुलेंस की तैनाती करने के निर्देश दिए गए। वहीं परीक्षा शुरू होने से पहले सभी केंद्रों पर लगे कैमरे सही कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। जिसके लिए केंद्र व्यवस्थापकों के द्वारा केंद्र के बाहर कर्मचारियों और अभ्यर्थियों के फोन जमा कराने के लिए अलग अलग काउंटर की व्यवस्था की जाए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button