पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भीड़

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

हरदोई; सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भोर के पहर से लगी भक्तों की कतार देर शाम तक नजर आईं। इस दौरान शिवालय बम भोले के उदघोष से गूंजते रहे।

 


उमड़ने वाली भीड़ के मदृदेनजर शिवालयों में इसके लिए पहले से सारी तैयारी पूरी कर ली गई थी। रंग रोगन के साथ साथ शिव मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया भी गया था। शिवलिंग की आकर्षक साज-सज्जा करने के साथ ही देर रात से ही भजन कीर्तन शुरू हो गए थे। स्थानीय लोगों के साथ साथ बाहर से आने वाले शिव भक्त कांवड़ यात्रियों ने गंगा स्नान और पूजन के साथ रात से ही शिव जलाभिषेक और रुद्राभिषेक आरंभ कर दिया था । भोर होते होते इनकी संख्या में काफी इजाफा हो गया। व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मंदिर प्रशासन के साथ स्थानीय प्रशासन ने पुख्ता बंदोबस्त किए हुए थे सदर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र गिरी प्रातः काल से भी अपने सिपाहियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था और यातायात का सुचारू रूप में व्यवस्थित कर रहे थे



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button