बहराइच दंगे में भाजपा नेताओं का हाथ: अखिलेश यादव

राष्टï्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

लखनऊ। सपा के राष्टï्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फिर भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने मूर्ति विसर्जन के दौरान बहराइच में हुए दंगे के पीछे भाजपा नेताओं का हाथ बताया है। 


अखिलेश यादव ने कहा कि दंगा कराने का पूरी साजिश भाजपा नेताओं ने रची थी। इसका सबूत है कि भाजपाई अपने ही नेताओं के खिलाफ साजिश रचने की रिपोर्ट दर्ज करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस दंगे का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे मालूम हो रहा है कि जिस दौरान दंगा हो रहा था तो वहां पर पुलिस-प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था। यानि की दंगाइयों को मनमर्जी करने की खुलेआम छूट दी गई थी। साथ ही उन्होंने अंबेडकरनगर का जिक्र करते हुए कहा कि मालूम हुआ कि एक जिलाधिकारी ने भाजपा के जिलाध्यक्ष बन गए हैं। वह प्रधानों व कोटेदारों को हड़का रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आईएएस एकाडमी में क्या यही ट्रेनिंग दी जाती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button