बिजली के तार में स्पार्किंग से लगी आग, तमाम प्रयासों से बुझ सकी आग

आपको बताते चलें जनपद हरदोई के बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बघौली कस्बे के महमदपुर गांव निकट रेलवे लाइन के समीप तेरवा गांव निवासी अशरफ के खेत में 33 केवी तार लाइन में अचानक स्पार्किंग होने से कंबाइंड से कटे हुए गेहूं के खेत में आग लग गई। हवा के झोंकों से आग की रफ्तार बढ़ते देख घबराए ग्रामीणों ने फायर स्टेशन और पुलिस स्टेशन को सूचना दी। मौके से पहुंचे थाना अध्यक्ष बघौली विवेक वर्मा ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। 

यहां पर यूकेलिप्टस की शाखाओं और बोरिंग के पानी की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। खेत मालिक अशरफ ने बताया गेहूं की फसल कट गई थी । भूसा नहीं बन पाया था। आग लगने से चारे का नुकसान हुआ। 

इस बारे में थाना अध्यक्ष बघौली विवेक वर्मा ने बताया की आग पर काबू पा लिया गया है। 

रिपोर्टर:_जितेश गुप्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button